रुडकी, मई 30 -- बुग्गावाला, संवाददाता। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने बुधवा शहीद में लगभग 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न इंटरलॉकिंग सड़कों का शिलान्यास किया। इउन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत गांव के विभिन्न मार्गों का निर्माण इंटरलॉकिंग टाइलों से कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...