कटिहार, जून 22 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में रविवार को बादलों और बारिश की गतिविधियों के बीच लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार से कटिहार और आसपास के इलाकों में एक बार फिर गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी। दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है, जिससे मौसम का मिजाज फिर से असहज हो जाएगा।

मौसम की स्थिति कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि रविवार को जिले के आसमान में करीब 70 प्रतिशत बादल छाए रहे। बादलों की आवाजाही और वातावरण में नमी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। देर रात तक जिले के विभिन्न हिस्सों में 2.3 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने से कुछ समय के लिए तापमान में गिरावट...