मधुबनी, जनवरी 3 -- मधुबनी, निज संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शनिवार को डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालयों में नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों का नियमित एवं प्रभावी निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.