घाटशिला, अप्रैल 30 -- बहरागोड़ा।क्षेत्र में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। तेज हवा चलने के साथ आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। लेकिन तेज आंधी से क्षेत्र के सैकड़ों हेक्टेयर में लगी गरमा धान की फसल बर्बाद हो गई। बारिश के बीच तेज हवा ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खासकर पकी हुई धान की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। धान की फसल झुक जाने से व्यापक परिमाण में क्षति होने की अनुमान लगाया जा रहा है।

किसानों के अरमानों पर पानी क्षेत्र के किसान बहुत अरमान से धान की खेती करते हैं। इस वर्ष पर्याप्त बारिश से धान की फसल बहुत अच्छी हुई है, लेकिन तेज आंधी के साथ बारिश से धान की फसलें खेतों पर ही गिर गई। इस तरह से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया।...