रुडकी, मई 14 -- बुधवार रात आए तेज अंधड़ और हवाओं ने लक्सर व खानपुर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज तूफान के कारण 33 केवी लाइन के 40 से अधिक पोल टूट गए, जबकि कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से ऊर्जा निगम को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। गुरुवार दोपहर तक भी कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी। ऊर्जा निगम के एसडीओ अमीचंद ने बताया कि लक्सर से पिपली तक जाने वाली 33 केवी लाइन के आठ पोल टूट गए, जबकि श्री सीमेंट तक जाने वाली लाइन के छह पोल क्षतिग्रस्त हो गए। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान ने शहर से देहात तक ध्वस्त की बिजली व्यवस्था इसके अलावा गोवर्धनपुर बिजलीघर और उससे जुड़े मार्गों की 33 केवी लाइन के 27 पोल टूट गए। उन्होंने बताया कि ऐथल से चिड़ियापुर जाने वाली लाइन के भी दो पोल क्षतिग्रस्त...