कटिहार, जून 1 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नौतपा के आठवें दिन सोमवार को जिले में उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह होते ही सूरज की तेज किरणों ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया, जबकि वातावरण में मौजूद नमी ने हालात को और असहज बना दिया। सुबह नौ बजे के बाद धूप का असर इतना बढ़ गया कि सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। धूप अधिक होने के बावजूद पार्क, खेल मैदान और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी एवं उमस में बिजली कटौती से लोग परेशान35 डिग्री रहा अधिकतम तापमान सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक दिन और रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके कारण लोगों को उ...