प्रयागराज, दिसम्बर 27 -- बीएसएनएल प्रयागराज और कौशाम्बी में ग्राहकों को मात्र एक रुपये में नया सिम कार्ड उपलब्ध करा रहा है। यह विशेष योजना 31 दिसंबर 2025 तक लागू है। योजना के तहत नए सिम, मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी), मनपसंद नंबर और 4जी सिम अपग्रेड की सुविधा दी जा रही है। एक रुपये में मिलने वाले सिम पर 30 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन दो जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान स्वदेशी 4जी नेटवर्क, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.