गोंडा, अप्रैल 13 -- करनैलगंज। तहसील में अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच चल रही उठापटक थमने के आसार हैं। सोमवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्यामधर शुक्ल ने बताया कि बीते शुक्रवार को जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी से वार्ता हुई थी। जिसमें दोनों अधिकारियों द्वारा शांति बहाली के लिए अधिवक्ता संघ से अनुरोध किया गया था। सोमवार को बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई जिसका कोरम पूरा न होने के कारण कोई निर्णय नहीं हो सका। बुधवार को पुनः बैठक बुलाई जाएगी जिसमें आंदोलन स्थगित या जारी रखने का निर्णय होगा। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के द्वारा मिले आश्वासन से अधिवक्ताओं को भरोसा है इसलिए आंदोलन स्थगित करने पर विचार किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- साथी की हत्या पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता यह भी पढ़ें- शामा में 16 दिन तक भूख हड़ताल स्थगित
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.