बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- बुधवार को मनेगी आदि गुरु शंकराचार्य जयंती विशेष पूजा में शामिल होकर श्रद्धालु लेंगे सदाचार का संकल्प पावापुरी, निज संवाददाता। जगतगुरु आदि शंकराचार्य की जयंती बुधवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन और प्रवचन के आयोजन होंगे। जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर सनातन धर्म के पुनरुत्थान में उनके योगदान को याद करेंगे। उनके बताए धर्म, ज्ञान और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे। आचार्य पप्पू पांडेय ने बताया कि 8वीं शताब्दी के महान दार्शनिक आदि शंकराचार्य का जन्म केरल के कालड़ी गांव में हुआ था। यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक एकता से ही संभव है विश्व कल्याण: प्राचार्य बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी शंकराचार्य ने मात्र आठ वर्ष की...