गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 18 मार्च को गोरखपुर आएंगे। दो दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वह 20 को वाराणसी के लिए निकल जाएंगे। वाराणसी से 21 को हैदराबाद पहुंचेंगे। तेलंगाना का राज्यपाल बनने के बाद शिव प्रताप शुक्ल पहली बार अपने गृह जनपद आ रहे हैं। वे बुधवार को दोपहर 1:25 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से बेतियाहाता स्थित अपने आवास पर जाएंगे। उसके बाद शाम 5:45 बजे गोरखपुर मेट्रोपोलिटन की ओर से नौका विहार पर आयोजित 'इंडिया न्यू ईयर सेलिब्रेशंस' में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 19 की शाम गोरखपुर क्लब स्थित मैरिज हॉल में राज्यपाल की ओर से पारंपरिक नवरात्र फलाहार का आयोजन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.