प्रयागराज, नवम्बर 13 -- प्रयागराज। हावड़ा से प्रयागराज आने वाली विभूति एक्सप्रेस एक बार फिर समय की पटरी से उतर गई। बुधवार को यह ट्रेन करीब 13 घंटे 39 मिनट की देरी से रामबाग स्टेशन पहुंची। दोपहर की जगह ट्रेन रात पौने दो बजे आई। देर से आने के कारण प्रयागराज रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति को भी रीशेड्यूल करना पड़ा। बुधवार की जगह ये ट्रेन गुरुवार सुबह पौने पांच बजे संचालित हुई। पिछले कुछ दिनों से विभूति एक्सप्रेस लगातार लेट चल रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन को समय से चलाने के प्रयास जारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.