गुमला, जनवरी 5 -- सिसई, प्रतिनिधि। गुमला थाना क्षेत्र के मुरकुंडा कोटेंगसेरा गांव निवासी बुधराम तिर्की (36) की हत्या का सिसई पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बुधराम की हत्या किसी और ने नहीं,बल्कि उसकी पत्नी रन्थी देवी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी रन्थी देवी (34), प्रेमी सीताराम उरांव (35) और पुनीत उरांव (26) को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।सोमवार को सिसई थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मृतक का शव उसकी पत्नी रन्थी देवी की निशानदेही पर रविवार राम सोंगरा जंगल से बरामद किया गया। मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.