कौशाम्बी, मार्च 31 -- पिपरी के फरीदपुर (औधन) गांव के पूर्व प्रधान बादाम सिंह की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पूर्व प्रधान की हत्या उसके साथ गोशाला में मौजूद रहे बुधराम ने ही की थी। आरोपी की निशादेही पर पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फरीदपुर (औधन) निवासी बादाम सिंह गांव के पूर्व प्रधान थे। बादाम सिंह ने गांव के ही बुधराम व उसके भाईयों से जमीन का एग्रीमेंट कराया था। इसके लिए एडवांस रुपया भी दिया था। इसी जमीन पर पूर्व प्रधान गोशाला बनवा रहा था। शनिवार की रात गोशाला में पूर्व प्रधान व बुधराम सो रहे थे। देर रात पूर्व प्रधान की गोशाला के अंदर बुधराम ने तमंचा से गोली मारकर हत्या कर दी। कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। इसके अलावा एक और फायर किया गया था। हत्या के बाद बुधराम गोशाला में ही थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.