कौशाम्बी, मार्च 29 -- पूर्व प्रधान बादाम सिंह हत्याकांड के खुलासे पर अचानक पुलिस पर दबाव बढ़ गया है। हत्याकांड से नाराज परिजनों ने रविवार को शव को रखकर चक्काजाम कर दिया था। इसके बाद से पुलिस ने अचानक इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। संदिग्ध बुधराम के बाद पुलिस ने उसके तीन अन्य भाइयों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। फरीदपुर (औधन) निवासी बादाम सिंह पूर्व प्रधान थे। बादाम सिंह गांव के बाहर यमुना नदी किनारे गोशाला बनवा रहे थे। इसके लिए गांव के ही बुधराम व उसके भाई सुखराम, खूंटी को 60-60 हजार रुपया देकर जमीन खरीदी थी। बुधराम के भाई लंगड़ ने अपने हिस्से की जमीन देने से इनकार कर दिया था। लंगड़ के हिस्से की जमीन लेने की जोर आजमाइश चल रही थी। हालांकि बादाम सिंह ने गोशाला का निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। खरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.