रामगढ़, फरवरी 18 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवर साईड दोतल्ला पंचायत स्थित बुधबाजार हाट में लगे सोलर आधारित हाई मास्ट लाइट का बुधवार को मुखिया सत्यवंती देवी ने उद्घाटन किया। मौके पर मुखिया सत्यवंती देवी ने कहा कि बुधबाजार हाट एक महिला प्रधान बाजार है, जहां प्रतिदिन रात 9 बजे तक बड़ी संख्या में महिलाएं सब्जी व अन्य आवश्यक सामग्रियों का क्रय-विक्रय करती हैं। पूर्व में ग्राम पंचायत की ओर से बिजली संचालित हाई मास्ट लाइट लगाई गई थी, लेकिन बिजली कटौती के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब सोलर आधारित हाई मास्ट लाइट का अधिष्ठापन कराया गया है। इससे बिजली बाधित होने की स्थिति में भी बाजार क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी बनी रहेगी और लोगों को सुरक्षि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.