धनबाद, मई 13 -- धनबाद। झरिया के विक्ट्री कुम्हारगढ़ा पोखरिया निवासी बुधन मंडल की हत्या मामले में जेल में बंद धनसार निवासी व पार्षद पति अमरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को सत्र न्यायालय में बेलबांड भरकर गुड्डू सिंह जेल से बाहर निकले। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी ने सेशन कोर्ट में ट्रायल के दौरान गवाहों के मुकरने के आधार पर गुड्डू को जमानत देने का आदेश दिया। इससे पहले इस कांड में जेल में बंद गुड्डू के भाई अभिषेक सिंह उर्फ ढोलक इस कांड में साक्ष्य के अभाव में रिहा हो चुके हैं। 21 सितंबर 2024 की रात झरिया थाना क्षेत्र कुम्हारगढ़ा पोखरिया के पास बुधन को गोली मारी गई थी। अगले दिन नावाडीह के एक अस्पताल से इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाने के दौरान बुधन की मौत हो गई थी। उसी दिन पुलिस ने ढोलक सिंह को ग...