बुधनगरा गोलीकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीतामढ़ी, जून 17 -- बोखड़ा। थाना क्षेत्र के बुधनगरा गांव में सोमवार देर शाम युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घायल युवक मिथिलेश कुमार का इलाज सीतामढ़ी सदर अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पूर्व रंजिश और प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बुधनगरा गांव के वार्ड संख्या दो निवासी शिव कुमार महतो के पुत्र मिथिलेश कुमार के बयान पर बोखड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में बुधनगरा गांव के शिवचन्द्र दास, दिनेश दास, सुबोध दास, देवेन्द्र दास, प्रमोद दास, उमेश दास, नरेश दास, विनेक दास एवं विक्रम कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.