नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बुद्ध विहार में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार राजधानी को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए नए और आधुनिक अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है, मौजूदा अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि इसके सकारात्मक और प्रभावी परिणाम सामने आ सकें। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्लीवास...