शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- सिंधौली। ब्लॉक सिंधौली के ग्राम चड़ारी में तथागत गौतम बुद्ध विहार का उद्घाटन कर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा और विशिष्ट अतिथि राम सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। राजाराम वर्मा ने विहार को शांति और सद्भाव का केंद्र बताया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता अशोक कुमार बौद्ध ने की। वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया। राम सिंह ने पंचशील सिद्धांत अपनाने की बात कही, जबकि भंते आनंद ने धम्म और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...