बुद्ध मिशन स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
सासाराम, अगस्त 19 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बुद्ध मिशन स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को निखारने और उन्हें भारतीय कला-संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता व कला-कौशल का प्रदर्शन किया। फूल-पत्तियों, बेल-बूटों, ज्यामितीय आकृतियों सहित पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों ने प्रतियोगिता को खास आकर्षण दिया। निर्णायक मंडल ने मेहंदी की सुंदरता, सफाई, बारीकी, रचनात्मकता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्राचार्य त्रिलोक कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.