सिद्धार्थ, मार्च 15 -- सिद्धार्थनगर; निज संवाददाता। बुद्ध भूमि पर रसोई गैस की ऐसी मार पड़ रही है कि शनिवार को शहर के बीएसए ग्राउंड में आयोजति मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाना पड़ा तब कहीं जाकर वर बधू पक्ष को मिल सका। रसोई गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। हर किसी को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है इससे संकट कम नहीं हो रहा है। प्रशासन दावा करता है कि जिले में रसोई गैस की कमी नहीं है। इस बीच प्रशासन की टीम जमा खोरी व कहीं कामर्शियल की जगह घरेलू रसोई गैस का तो प्रयोग नहीं हो रहा है इसको लेकर छापामारी कर रही है।जिले से रसोई गैस का संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकांश एजेंसियों पर रसोई गैस का लोड प्रतिदिन पहुंच रहा है फिर भी लोगों की डिमांड पूरी नहीं हो पा रही है। कहीं रात से तो कहीं भोर से लोग लाइन ल...