हरिद्वार, अप्रैल 30 -- बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहां अधिकारी स्नान समाप्ति तक लगातार ड्यूटी पर रहेंगे। गुरुवार की शाम पुलिस-प्रशासन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अगुवाई में ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित ब्रीफिंग में जोनल और सेक्टर प्रभारियों सहित पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर शेष कमियों को तत्काल दूर कराएं और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करें। चारधाम यात्रा के चलते इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में सभी को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना होगा। स्नान पर्व के नोडल अधिकारी एसपी सिटी अभय सिंह ने भीड़ प्रबंधन,...