हरिद्वार, अप्रैल 30 -- बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर शुक्रवार को हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। भीड़ बढ़ते ही चरणबद्ध तरीके से इस योजना को प्रभावी किया जाएगा। रात 12 बजे से ही शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है, जो स्नान के समाप्ति तक लागू रहेगा। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों को नारसन, मंगलौर होते हुए गुरुकुल कांगड़ी और शंकराचार्य चौक के रास्ते शहर में प्रवेश दिया जाएगा। इन वाहनों के लिए अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमकादड़ टापू पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा 2026: 1 मई को पर्व, जानें स्नान-दान का सही समय और आसान पूजा विधि दबाव बढ़ने पर नगलाइमरती ...