बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ी भीड़, पाटाचारा नाटक ने किया भावुक
कन्नौज, मई 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। गौतम बुद्ध सांस्कृतिक स्थल अल्पसंख्यक ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव एवं सद्भावना मैत्री मेले के अवसर पर बुधवार रात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुद्धोधन बौद्ध अभिनय मंडल पैरार शाहपुर करहल मैनपुरी तथा बिहार के कलाकार धनंजय कुशवाहा द्वारा प्रस्तुत पाटाचारा नाटक ने दर्शकों को भावुक कर दिया। नाटक में एक सेठ की पुत्री के जीवन संघर्ष, पारिवारिक दुखों और अंतत: भगवान बुद्ध की शरण में पहुंचकर बौद्ध भिक्षुणी बनने की प्रेरणादायक कथा को मंचित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूज्य भिक्षु डॉ.धम्मपाल महाथेरा एवं सिकंदरपुर चेयरमैन ठाकुर हरिहर सिंह ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- भगवान बुद्ध के बताए शांति,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.