गौरीगंज, अप्रैल 25 -- अमेठी। एक मई को बुद्ध पूर्णिमा पर्व को श्रद्धा और सद्भाव के वातावरण में मनाने की तैयारी तेजी से चल रही है। शनिवार को बारामासी में हुई बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया। दीपक आर्य को संयोजक, पूर्व बीडीसी नंगूराम बौद्ध व त्रिभुवन दत्त को सहसंयोजक और संतराम बौद्ध को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संजय कुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को समता, ममता, करूणा, मैत्री और शांति के संदेश दिए हैं। तथागत महामानव बुद्ध की शिक्षाओं को धरातल पर उतारने से ही ही मानवता का कल्याण सम्भव है। बैठक की अध्यक्षता नंगूराम बौद्ध व संचालन त्रिभुवन दत्त ने किया। यह भी पढ़ें- भारतीय बौद्ध महसभा की इकाई का गठन यह भी पढ़ें- जमशेदपुर बोधि सोसायटी में 2570 वीं बुद्ध जयंती 1 मई को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.