पीलीभीत, मई 3 -- शुक्रवार को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर आयोजन समिति की ओर से संजय गांधी पार्क में भगवान बुद्ध जंयती पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बुद्ध वंदना कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर अशोक कुमार ने कहा भगवान बुद्ध को वर्षों वन में भटकने और कठोर तपस्या के बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे सत्य का ज्ञान भी हुआ था। पूर्व सभासद राधे श्याम सागर ने कहा कि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही कुशीनगर में भगवान बुद्ध का महापरिनिर्वाण भी हुआ। श्रीलंका सहित कई देशों में इस दिन को बैशाख उत्सव के रूप में मनाते हैं। विकास सागर ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा को आत्मचिंतन और शांति का दिन माना जाता है। यह भी पढ़ें- कार्यक्रम का किया गया आयोजन कार्यक्रम में चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता, किशन लाल गौतम, बसंत भारती, प्रेम शंकर भारती, जितेन्द्र कुमार और लाल...