बरेली, मई 2 -- शिवपुरी।बुद्ध पूर्णिमा पर कैलाश गिरी घाट पर रामगंगा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। शुक्रवार को प्रात: काल से ही बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान के लिए आसपास के तमाम गांव से लोग कैलाश गिरी घाट पर पहुंच गए। रामगंगा में जल स्तर कम होने की वजह से दूर-दूर तक घाट पर स्नान करते हुए लोग दिखाई दिए। इस दौरान मेला भी लगा मेले में चाट पकौड़ी, जलेबी, खिलौने एवं प्रसाद सहित सैकड़ों दुकाने घाट पर लगी हुई थीं। पुल के नीचे जल की काफी गहराई थी, उस स्थान को चिन्हित करके थाना पुलिस पूरे समय मुस्तैद रही।भमोरा। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर लगाई आस्था की डुबकी फिरोजपुर के मुड़किया घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। यहां हिम्मतपुर, त्रिकुनिया, झिंझरी, लहर, मई कीरतपुर, हर्रामपुर, बिछुरैया, सिरसा, मिलक मझारा, बिहारीपुर, घिलौरा, कट...