अमरोहा, मई 1 -- गजरौला। बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह तड़के से ही शुरू हुआ गंगास्नान का सिलसिला शाम तक चलता रहा। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत भी मिली। कई शहरों व राज्यों से श्रद्धालु गंगास्नान करने के लिए ब्रजघाट पहुंचे। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बृजघाट व तिगरीधाम गंगा में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई गंगा स्नान कर सूर्य को अर्ध्य किया स्नान के दौरान गंगा में स्नानार्थियों ने जमकर अटखेलियां की और एक दूसरे पर पानी उड़ेला गर्मी के मौसम के कारण गंगा स्नान करने वाले देर तक डुबकी लगाते रहे। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा आज, हाईवे पर लग सकता है जाम स्नान के बाद पूजा कर तिलक लगाया। दिल्ली, हरियाणा रा...