बुलंदशहर, मई 1 -- अहार क्षेत्र में स्थित अवंतिका देवी गंगा घाट व सिद्ध बाबा गंगा घाट पर शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा घाट पर उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अवंतिका देवी गंगा घाट व सिद्ध बाबा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार की देर शाम से ही मंदिर परिसर व गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। रात्रि में श्रद्धालुओं द्वारा जागरण व कीर्तन कराये गये। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी सुबह तड़के से ही गंगा घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया था। आसपास के क्षेत्रों...