अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या,संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर रामनगरी में श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर मंदिरों में दर्शन - पूजन किया। यह सिलसिला अल सुबह से शुरू हुआ तो शाम तक चलता रहा। भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। सरयू तट से प्रस्थान करने के बाद श्रद्धालु नागेश्वर नाथ, हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि , कनक भवन सहित कई अन्य पौराणिक और ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन- पूजन किए। देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में दिखाई देती रही। भीड़ की संभावना को लेकर प्रशासन ने एक दिन पहले यानी गुरुवार को ही सुरक्षा के बंदोबस्त कर दिए थे। क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया अधिक भीड़ वाले स्थान पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर सरयू में आस्था की डुबकी, रामनगरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ...