बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
रिषिकेष, मई 1 -- तीर्थनगरी में बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। बुद्ध पूर्णिमा पर क्षेत्र और विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और विभिन्न अनुष्ठान आदि कर गरीबों को दान-पुण्य किया। शुक्रवार को तड़के चार बजे से ही लोग गंगा घाटों पर उमड़ पड़े। ऋषिकेश के त्रिवेणीघाट, नाव घाट, दत्तात्रेय घाट, रामानंद घाट, साईं घाट, 72-सीढ़ी घाट, आवास विकास घाट, लक्ष्मणझूला के संतसेवा घाट, किरमोलाघाट, स्वर्गाश्रम के नावघाट, लक्ष्मीनारायण घाट, गीताभवन घाट, परमार्थ निकेतन घाट, वानप्रस्थघाट, तपोवन के सच्चा धाम घाट, मुनिकीरेती के शत्रुघनघाट, पूर्णानंद घाट, स्वामीनारायण घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर गंगा घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.