बहराइच, मई 1 -- बाबागंज, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुबह से ही नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को दान-दक्षिणा और दोन देकर पुण्य अर्जित किया। मंदिरों और घाटों पर दिनभर भक्तों की भीड़ बनी रही। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल के बीच लोगों ने शांति और सद्भाव का संदेश भी दिया। बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार की सुबह से नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के नदियों के घाटों पर श्रद्धालुओं पहुंचने लगे। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किए दान-पुण्य और गंगा स्नान लोगों ने स्नान कर...