शामली, मई 1 -- यूपी-हरियाणा सीमा स्थित यमुना नदी पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जहां श्रद्धालुओं द्वारा यमुना नदी में स्नान कर सुख समृद्धि की कामना की गई। वहीं, वस्त्र बदलने के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम न होने से महिला श्रद्धालु परेशान हुईं। पुलिस व गोताखोर तैनात रहे। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालु यमुना घाट पर पहुंचने लगे थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ यमुना पर पूजा-अर्चना की और स्नान कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इसी के चलते घाट पर धार्मिक माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- यमुना में पानी कम होने पर रेत से किया स्नान वहीं, भीड़ को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई, वहीं किसी भी अनहोनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.