शाहजहांपुर, मई 2 -- बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम कठेरिया ने जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को फल, कोल्ड ड्रिंक व अन्य उपयोगी सामग्री वितरित कर सेवा कार्य किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. सरोज कुमार को गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित भी किया। गंगाराम कठेरिया ने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है और जरूरतमंदों की मदद करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यह सेवा अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में अनूप वर्मा, सोनू गुप्ता, अरविंद अजय, सुधीर गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, हिमांशु आर्य, ऋषभ, गौतम, टिंकू गौतम, आदित्य श्रीवास्तव, ज्ञानदीप प्रजापति समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भगवान गौतम बुद्ध सभी समाज के प्रेरणास्रोत: कमल यह भी पढ़ें- बुद्ध का जीवन प्...