मऊ, मई 1 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को कस्बे के कबीराबाद मोहल्ले में स्थित बुद्ध विहार से दोपहर में एक भव्य झांकी निकाली गई। झांकी परंपरागत मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं द्वारा नारे लगाते हुए पुन: बुद्ध विहार पहुंची, जहां इसका समापन जनसभा के रूप में हुआ। इस दौरान अनुयायियों ने 'बुद्धम शरणम गच्छामि' का उच्चारण करते हुए तथागत गौतम बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है और यही देश के प्रति हमारी सच्ची निष्ठा को दर्शाता है। जनसभा में डॉ.भीमराव अंबेडकर के योगदान पर भी प्रकाश डाला गया और उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किए दान-पुण्य और गंगा स्नान कार्यक्रम में भिक्षु...