अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गौतम बुद्ध की पूर्णिमा पर शुक्रवार को महानगर में कई स्थानों पर आयोजन हुए। दि बुद्धिष्ट सोसाइटी आफ इंडिया (भारती बौद्ध महासभा) ने घंटाघर स्थित पार्क पर सुबह आठ बजे बौद्ध वंदना का आयोजन किया। जहां विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद भव्य बुद्ध शोभायात्रा का मुख्य अतिथि बौद्ध राष्ट्रीय संगठक एवं सोसाइटी के प्रदेश प्रभारी जयसिंह सुमन व सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्घाटनकर्ता प्रदेश संरक्षक इन्द्रजीत गौतम, मुख्य अथिति प्रदेश कार्यालय सचिव साहब सिंह बौद्ध, प्रदेश कोषाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश संगठक कांति प्रसाद आदि प्रमुख पदाधिकारियों ने मोमबत्ती प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। पार्क में उपस्थित उपासकों की विशाल भीड़ को भंते संघशील ने तीन शरण और पंचशी...