शाहजहांपुर, मई 1 -- मिर्जापुर। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर पतित पावनी भागीरथी गंगा के ढाई घाट तट पर हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु विभिन्न साधनों से गंगा तट पहुंचने लगे और सूर्योदय से पहले ही हर-हर गंगे के जयघोष के साथ पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने स्नान के उपरांत गंगा तट पर हवन-पूजन एवं यज्ञ कर धर्मलाभ अर्जित किया। इसके साथ ही पंडितों, कन्याओं और जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा एवं भोजन कराकर पुण्य कमाया। पूरे दिन गंगा तट पर धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं और देर शाम तक स्नान-दान का क्रम चलता रहा। यह भी पढ़ें- वैशाख पूर्णमा के पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़े आस्थावान यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा:सरय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.