बलरामपुर, अप्रैल 25 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आगामी एक मई को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में विश्वव्यापी स्तर पर घर-घर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक परिवार में संस्कार, संस्कृति, साधना व सद्बुद्धि का प्रसार करना है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यज्ञ से घरों में शांति, सुख-समृद्धि तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे उत्तम स्वास्थ्य, सद्बुद्धि, पारिवारिक एकता व आपसी प्रेम में वृद्धि होती है। साथ ही नई पीढ़ी में अच्छे संस्कारों का विकास होता है। महायज्ञ समाज में सद्भाव, सहयोग व नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर बोधि सोसायटी में 2570 वीं बुद्ध जयंती 1 मई को गायत्री परिवार के परिजन इस अभियान को सफल बनाने के लिए क्...