हमीरपुर, मई 3 -- हमीरपुर। युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुबह नौ बजे से दिन के 12 बजे के बीच घर-घर गायत्री यज्ञ संपन्न किया गया। जिसमें जनपद में विभिन्न शहर, कस्बा और गांवों में 500 से अधिक परिजनों ने अपने घरों में गायत्री महायज्ञ किया। यज्ञ में भगवान, मां गायत्री और परमपूज्य गुरुसत्ता से सबके कल्याण, सुख समृद्धि की शुभ कामना की। जिसमें सभी युवा, प्रज्ञा, महिला एवं वरिष्ठ परिजनों का सहयोग रहा।

कलेक्ट्रेट परिसर में धूप घड़ी की स्थिति दुर्दशा का शिकार हुई कलेक्ट्रेट परिसर में लगी धूप घड़ी इस वक्त दुर्दशा का शिकार है। इस घड़ी का सालों साल तक क्रेज था। धूप की किरणों से समय बताने वाली इस घड़ी को देखने और इसके आसपास फोटो खिंचाने वालों की भीड़ भी होती थी। लेकिन समय का पहिया ऐसा घूमा कि ये धूप घड़ी धीरे-धीरे अपन...