श्रावस्ती, मई 1 -- श्रावस्ती,संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से घर घर यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर में 1750 घरों में यज्ञ का आयोजन किया गया। भिनगा के खलवा बाजार स्थित गायत्री माता मंदिर में शुक्रवार को सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान दधिबल सिंह की अध्यक्षता में लोगों ने हवन में आहुतियां डाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि हवन करना हमारी वैदिक परंपरा का हिस्सा है। हवन करने से वातावरण में आक्सीजन की मात्रा बढ़ती है। इसलिए जब भी अवसर मिले तो हवन अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर हरिद्वार के सीताशरण, राकेश वर्मा, भिनगा के अयोध्या प्रसाद प्रजापति, हरिनरायण विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सुदामापुरी में किया सामूहिक गायत्री यज्ञ दधिबल सिंह ने बताया कि जिले भर में यज्ञ का आयोजन किया गया है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.