कन्नौज, मई 1 -- क्षेत्र के कमालपुर गांव में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर तथागत गौतम बुद्ध विहार जन कल्याण सेवा समिति द्वारा श्रद्धा व भक्ति से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की वंदना से हुई। समिति के सचिव रामेंद्र कुमार व अध्यक्ष सुदीश कुमार ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके त्याग, करुणा और अहिंसा के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बुद्ध की शिक्षाएं आज भी मानव समाज को सही दिशा दिखाती हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही शांति व सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खीर वितरित की गई। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धा, करुणा और सेवा का संदेश यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई भव्य धम्म यात्रा यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर अछल्दा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.