औरैया, मई 1 -- अछल्दा, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कस्बे में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। नहर बाजार स्थित अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भगवान बुद्ध के सिद्धांत अहिंसा, करुणा और शांति को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान वक्ताओं ने बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए समाज में भाईचारा, समानता और शांति बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से बुद्ध वंदना कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धा, करुणा और सेवा का संदेश बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर शिशुपाल सिं...