आगरा, मई 1 -- बुद्ध पूर्णिमा के स्नान पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए उमड़े। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद मां गंगा की पूजा अर्चना की। शुक्रवार की अलसुबह से ही सोरों की हरिपदी गंगा, लहरा, कादरगंज और शहबाजपुर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान व धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिए। राजस्थान, मध्यप्रदेश, आगरा, मथुरा के साथ ही आस-पास के जनपदों से श्रद्धालु निजी वाहनों से गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए। राजस्थान, मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा पर यजमानों को पिंडदान क्रिया कराई। हरिपदी गंगा पर स्नान करने के लिए दोपहर बाद तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किए दान-पुण्य और गंगा स्नान कछला, लहरा, कादरगंज और शहबाजपुर घाटों पर भी बुद्ध पूर्णिमा पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.