अररिया, मई 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज स्थित रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आरआई टीएम) परिसर में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा एवं अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक संयुक्त सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शांति,करुणा एवं श्रमिकों के सम्मान के मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने गौतम बुद्ध के जीवन एवं उनके उपदेश अहिंसा, सत्य, करुणा और मध्यम मार्ग पर प्रकाश डाला तथा मजदूर दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान परिसर में कार्यरत श्रमिकों के बीच फल एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें सेवा और मानवता के मूल्यों को प्रमुखता दी गई। यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस व बुद्ध पूर्णिमा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.