मिर्जापुर, मई 2 -- मड़िहान। बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को मड़िहान के कलवारी बेदौली गांव में महामानव बुद्ध समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों में वस्त्र, खाद्य सामग्री वितरण के साथ ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया। उपहार एवं खाद्य समग्री पाते ही गरीबों के चेहरे पर मुस्कान तैर गया। समिति के अध्यक्ष रणजीत मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल नहीं होगा, तब तक हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। बेदौली गांव के दलित बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में गरीब, असहाय और वंचित परिवारों को सम्मानपूर्वक सैकड़ों जरूरतमंदों को कपड़े, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर अप्प दीपो भव का गूंजा संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.