कुशीनगर, मार्च 11 -- कुशीनगर। जिला सेवायोजन द्वारा शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये 17 मार्च को बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 30 से 35 प्रतिष्ठित कंपनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रहेंगे। 1000 विभिन्न पदों के सापेक्ष लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया सम्पन्न करेंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई व डिप्लोमा उत्तीर्ण तथा 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपने आईडी व पासवर्ड से लॉगइन कर संबंधि...