कुशीनगर, फरवरी 15 -- कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर की प्रबंध समिति की सरदार नगर में हुई महत्वपूर्ण बैठक में भंते महेंद्र महाथेरो को सर्व सम्मति से समिति का उपाध्यक्ष चुना गया। प्रबंध समिति में उपाध्यक्ष का पद भदंत ज्ञानेश्वर के निधन के बाद से ही रिक्त था। वह प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष थे। प्रबंध समिति की यह बैठक सरदार नगर, गोरखपुर जनपद में अध्यक्ष सरदार सत्यजीत सिंह मजीठिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रहे भदंत ज्ञानेश्वर के निधन पर दो मिनट का मौन रख शोक प्रकट किया गया। प्रबंध समिति सचिव वीरेंद्र सिंह आहलूवालिया ने पूर्व की कार्यवाहियों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात उपाध्यक्ष पद पर दिवंगत भदंत ज्ञानेश्वर के शिष्य भंते महेंद्र को प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष पद के लिए आए प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.