बुद्ध ने हमेशा सत्य, अहिंसा और समानता का मार्ग दिखाया
मैनपुरी, मई 26 -- ग्राम रसूलपुर व तिलियानी में आयोजित बुद्ध कथाओं में मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आलोक शाक्य पहुंचे। उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। कथा आयोजकों ने पूर्व मंत्री आलोक शाक्य का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। बुद्ध कथा में आलोक शाक्य ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को भगवान बुद्ध के विचारों की सबसे अधिक आवश्यकता है। बुद्ध ने हमेशा सत्य, अहिंसा और समानता का मार्ग दिखाया, जो आज भी समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि दुनिया में चीन, जापान, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और म्यांमार सहित अनेक देश बौद्ध धर्म को मानते हैं। यह भी पढ़ें- बुद्ध ने हमेशा सत्य, अहिंसा और समानता का मार्ग दिखाया भगवान बुद्ध के विचार आज भी पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.