बदायूं, जनवरी 12 -- बिल्सी। गांव रायपुर मजरा में आयोजित पांच दिवसीय बुद्ध कथा का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने फीता काटकर किया। ममता शाक्य ने कहा कि बुद्ध द्वारा दिया गया मध्यम मार्ग ही श्रेष्ठ मार्ग है। महात्मा बुद्ध ने विश्व को सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने अप्प दीपो भव: का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं अपना दीपक बनना चाहिए। कहा कि हजारों लड़ाइयां जीतने के बाद भी जब तक मनुष्य स्वयं पर विजय प्राप्त नहीं करता, तब तक वह सच्चा विजेता नहीं बन सकता। इस मौके पर गजेंद्र सिंह तोमर, डॉ. मनोज कुमार शाक्य, पप्पू शाक्य, प्रधान सत्येंद्र शाक्य, वीरेंद्र शाक्य, पदम सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.