चंदौली, जून 4 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। बुद्ध विहार महामाया सरोवर सेवा संस्थान सैदूपुर बुद्ध मंदिर के तत्वावधान में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कथा वाचक भंते वंदना का सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष बलवंत कुमार मौर्य ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा समाज में किए जा रहे धम्म प्रचार-प्रसार की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बुद्ध धम्म के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भंते वंदना ने कहा कि भगवान बुद्ध ने मानवता को करुणा, मैत्री, अहिंसा और समता का संदेश दिया है। यदि समाज बुद्ध के बताए मार्ग पर चले तो आपसी द्वेष, हिंसा और भेदभाव समाप्त होकर शांति और सद्भाव का वातावरण स्थापित हो सकता है। हमें अपने जीवन में पंचशील और अष्टांगिक मार्ग को अपनाकर मानव कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। सभ...